राशि बलवानी के नेतृत्व में मानवता की मिसाल: भीषण गर्मी में श्रमिकों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंदों को बांटी गईं निशुल्क कैप, महिला युवा विंग की सेवा भावना को मिला जनसमर्थन

राशि बलवानी के नेतृत्व में मानवता की मिसाल: भीषण गर्मी में श्रमिकों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंदों को बांटी गईं निशुल्क कैप, महिला युवा विंग की सेवा भावना को मिला जनसमर्थन

RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611 राशि बलवानी बनीं मानवता की मिसाल, लू से बचाव के लिए निशुल्क कैप वितरण अभियान  भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला युवा विंग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों एवं फेरी वालों के बीच निशुल्क कैप वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व महिला युवा विंग की अध्यक्ष "राशि बलवानी" ने किया। उन्होंने कहा कि “दान परम भूषणम” की भावना से किया गया छोटा सा सहयोग भी किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के उद्देश्य को लेकर आयोजित इस अभियान में अध्यक्ष राशि बलवानी के साथ राधा राजपाल, सीमा बड़वानी, दीपिका जेठवानी, दीपा गावड़ी, मधु पोपटानी सहित महिला युवा विंग की सदस्याएं सक्रिय रूप से मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया, जिसकी लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

← Back to Home